कोई हो अगर तो बताना ©तुषार पाठक
कोई तुझे मुझसे ज्यादा चाहे तो बताना, कोई तेरी एक अभिलाषा को पूरा करे तो बताना, कोई तेरे हर दुःख में खड़ा हो तो बताना, कोई तेरे लिए अपने परिवार से लड़ जाए तो बताना, कोई तेरे एक बार पुकारने पर आ जाए तो बताना, कोई तेरे लिए बचपन के दोस्त छोड़ दे तो बताना, कोई तुझपर कविता लिखे तो बताना, कोई तेरे हर एक नख़रे उठाए तो बताना, कोई तेरी हर मुस्कुराहट का कारण बन जाए तो बताना, कोई तेरे लिए खुद को भी मार दे तो बताना। कोई तेरी ज़िंदगी में हर पल पर साथ खड़ा हो तो बताना! कोई तेरे हर सवालों का जवाब बन जाए तो बताना, कोई तेरा होकर तुझे बताय तो बताना!! @तुषार पाठक