संदेश

#अतुल सैनी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज का भारत ©अतुल सैनी

 नाम बदल दिए हमने  पहचान बदल दी हमने इतिहास भी बदले तो लोग कुछ खास भी बदले हमने कभी राजा हुए यहाँ कभी बादशाह भी हुए आयी गुलामी भी कभी कभी ईश्वर हर जगह भी हुए पर ये भारत तो यहीं हैं आज भी यहीं हैं और हमेशा यहीं रहेगा भी फिर ये लोग लड़ किस बात के लिए रहे हैं ये झगड़े कर किस बात के लिए रहे हैं यहाँ राज अब सरकारो का है कुछ गद्दार, कुछ चाटुकारो का है अगर हम विपक्ष में बैठे हैं तो सरकार बस गलती करती है अगर सरकार हमारी है तो सब कुछ सही ही होगा जनता कल भी गुलाम थी आज भी गुलाम है जनता कल भी आम थी आज भी जनता आम है जो कल तक गलियों में बदनाम था यहाँ आज उसी का नाम है और इस भारत देश में कल भी कायर थे कुछ आज भी इस धरती पर चोट के निशान हैं जहाँ हमें फायदा लगता है वहाँ हम समर्थन करते हैं जहाँ लगता है नुकसान होगा वहाँ सड़को पर निकलते हैं तो क्या हम केवल अपने लिए जी रहे हैं इस देश से हमारा कोई नाता नहीं देशभक्ति हर कोई दिखाता है यहाँ फिर देशहित का फैसला क्यों हमें भाता नहीं पर हमें क्या मतलब देश से हमें तो मतलब है अपनी जाति, अपने भेष से बस प्याज और पेट्रोल के दाम अहम है देशभक्ति तो हमारे लिए एक वहम...