संदेश

#गोपाल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बढ़ते चल ©गोपाल

 चलते रहना ,सीखते रहना हर पल आगे बढ़ते रहना। छाव मिले या न मिलें  हर पल धुप लेते रहना स्नेह से सुखः बाटते रहना  प्यार से दुःख भी बाटते रहना कुछ मान लिए ,कुछ अपमान लिए विष घुट पीते रहना............... परहित में परिश्रम करते रहना, स्वपन राज को साकार करते रहना। "मैं" से "तुम"  मिटाते रहना , परिवार हमारा बनाते रहना। गति रुके नही ,पाँव चलते रहें, इस उज्ज्वलता का दीप जलता रहें। सूरज का तेज लिए ,चाँद का शीतल लिए हर पल आगे बढ़ते रहना...।। पहाड़ सा ह्रदय हो अपना, अम्बर सी छाती हो अपनी .. अपने से पराया न हो , पराया दर्द हो अपना आसमाँ में चमकता रहें ,सितारा हमारा हर पल ,कुछ सीखते रहना ,कुछ स्वीकारते रहना अनुभव से अनुभूति हो.. आवश्यक्ता से अविष्कार हो.. पृथ्वी पर मंगल हो  मंगल बार भारत हो..। चलते रहना ,सीखते रहना हर पल आगे बढ़ते रहना।                                       ©sh_gopal

दोस्ती ©गोपाल

  खट्टा मीठा रस भरा रिश्ता।। बन्धनों से परे सबसे करीबी है चाँद सितारों सा काल्पनिक महबूब नही वो हकीकत जिंदगी की हसी है जिंदगी के हर पड़ावों का साथी है चाहे खुशी हो या गम फिर भी ,संभाले रखता हैं इसमें कभी प्यार जताया नी जाता है मस्ती में खूब हँसाया जाता है  नफरतों की जगह नही होती मिलकर लड़ने, की एक आदत होती कभी जो अलग भी हो जाये दिल उनके बिना नही लगता न वो हिस्सेदार है न वो रिश्तेदार भले दुश्मन हजार है , वो सबके हथियार है वो तो दिल के कर्जदार है वो खुदा तो नही पर हर मुश्किल का हल  हैं कुछ उलझनों से वो भूल जाते है दोस्त को  पर यकीन माने वो दोस्ती कभी नही भुलाते बिछुड़ भी जाते हमेशा के लिए फिर भी हर रोज याद वो आ जाते उसका होना ही , हौसला है जिंदगी का उसका मिलना भी , किस्मतों का फैसला है वो प्यारा दोस्त हैं जो जग से न्यारा है                                                                         ...