ग़ज़ल ©रानी श्री

नमन, माँ शारदे

नमन लेखनी



अनोखे शौक़ हैं जो भी जँचा वो चाहिए उनको,

हमें तो नाम तक मालूम ना जो चाहिये उनको।


न ऐसी चीज़ की ख़्वाहिश सजा कर जो सज़ा दे दे 

अजी जो ठान लेते हैं ,मज़ा सो चाहिए उनको।


जिन्हे मालूम ही ना हो के मेहनत चीज़ ही क्या है ,

ज़रा पैसे उड़ाने का सुकूं तो चाहिए उनको ।


ज़माना नाचता फिरता रहे जिनके  इशारों पर ,

रिवायत या रियायत ,ज़िद्द कह लो चाहिए उनको ।


यहां शेरों पे तारीफ़ें नहीं मिलती हमें रानी,

वहां तारीफ़ सारी एक ही को चाहिए उनको । 


©रानी_श्री

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गीत- साँवरे न आए ©गुंजित जैन

छंद -सवैया ©संजीव शुक्ला

कोई हो अगर तो बताना ©तुषार पाठक

तोमर छंद - महाभारत युद्ध ©के एम कौस्तुभ