ग़ज़ल ©गुंजित जैन

 आँखों में खंज़र देखने का ख़्वाब है,

तुमको नज़र भर देखने का ख़्वाब है।


काजल लगाऊँ मैं इजाज़त हो अगर?

सजकर, सँवरकर देखने का ख़्वाब है


शायद कभी तुम हाथ पकड़े ना चलो,

ऐसा सफ़र, पर देखने का ख़्वाब है।


मीठा अगर खारा बना, कैसे बना?

दरिया-समंदर देखने का ख़्वाब है।


"गुंजित" जहाँ सब साथ दें ऐसा कोई,

ख़्वाबों भरा घर देखने का ख़्वाब है।

©गुंजित जैन

टिप्पणियाँ

  1. वाहहहह बेहतरीन ग़ज़ल भैया 🙏🍃

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि