नई नई है! ©परमानन्द भट्ट

 आँखों में आज उनके रंगत नई नई है

सपने नये नये यह चाहत नई नई है


पहले मिलन की ख़ुशबू, नस नस मे भर रही जब

दीवाना सोचता यह शिद्दत नई नई है


दो अज़नबी  मिले फिर हमराह बन गये वो

जीवन के रास्ते  में, संगत नई नई है


 कैसी कसक है दिल में, कैसा नशा ये छाया

इस मयक़शी  की उनको , आदत नई नई है


 रक्तिम हुई है आँखे, लब हो गये गुलाबी

कुछ जुस्तज़ू नई है हसरत नई नई है


 यारी ग़मों  से अपनी, टूटी नहीं है अब तक

ख़ुशियों  के संग मेरी, निस्बत नई नई है


 उनको 'परम' से मिलकर, कुछ ऐसा लग रहा है

जैसे जगी ये उनकी, क़िस्मत  नई नई है


  ©परमानन्द भट्ट

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि