नमन, माँ शारदे नमन, लेखनी दिन- मंगलवार दिनांक- 18/03/2024 विधा- गीत आधार छंद - कुंडल (सम मात्रिक ) चरण - 4 (दो -दो, या चारों चरण सम तुकांत ) मात्रा -22 यति - 12,10 यति के पूर्व, एवंम् पश्चात त्रिकल चरणान्त - SS (गुरु, गुरु ) कृष्ण-नाम प्रेमरोग, शब्द में सजाए, राधिका सहे वियोग, अश्रु को छिपाए, ले हिये प्रणय अपार, आस को लगाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। कृष्ण का सदैव ध्यान, राधिका लगाती, अन्य विश्व के विधान, सर्वदा भुलाती, शून्य भाव ले प्रकर्ष, 'कृष्ण-कृष्ण' ध्याती, बीतते अनेक वर्ष, श्याम को न पाती, शून्य हो रहे विचार, चित्त में बसाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। स्मरण सुरम्य तान, बाँसुरी बजैया, खोजती निशा-विहान, प्राण नंद-छैया, सर्वदा समस्त भाव, में रहे कन्हैया, झेल ना सके बहाव, नैन नाम नैया, मेघ तुल्य अश्रु धार, नैन से बहाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। वक्ष में लिए विषाद, हर्ष को बिसारी, गूँजती रही निनाद, ले गुहार भारी, पावनी विशुद्ध प्रीत, पूजती मुरारी, जीतने अनंतजीत, जग समस्त हारी, श्वास, प्राण को बिसार, कृष्ण को बुलाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। ©गुंजित जैन
बहुत बहुत सुंदर👌👌
जवाब देंहटाएंमाँ को समर्पित रचना 🙏🙏
सादर आभार भाई जी👏👏
हटाएंबहुत खूबसूरत.....
जवाब देंहटाएंसादर आभार आपका मैंम👏👏
हटाएंवाह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह... वाह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह... वाह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह.... उत्कृष्ट भावपूर्ण दोहे....
जवाब देंहटाएंमाँ तो रोती ही रही, जगकर सारी रात l
🌺🌺🌺🌺❤❤❤❤❤👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
आभार भाई जी👏👏👏
हटाएंभावपूर्ण दोहे 💐
जवाब देंहटाएंसादर आभार सर👏👏
हटाएंअत्यंत भावपूर्ण उत्कृष्ट दोहे 👏👏👏🙏🙏🙏🌺🌺🌺
जवाब देंहटाएंजी बेहद आभार आपका👏👏
हटाएंअत्यंत उत्कृष्ट भावपूर्ण दोहे, अद्भुत भ्राता श्री 👏🙏
जवाब देंहटाएंसादर आभार आपका👏👏
हटाएंअत्यंत अद्भुत दोहे🙏
जवाब देंहटाएंआभार भाई जी👏
हटाएंअति सुंदर एवं भावपूर्ण दोहावली 💐💐💐💐
जवाब देंहटाएंजी सादर आभार आपका👏👏👏
हटाएं