लेखनी दिवस प्रतियोगिता ©लेखनी परिवार

 


ग़ज़ल, नज़्म प्रतियोगिता नियमावली


  • ग़ज़ल या नज़्म का दिया गया हर्फ़ है “रवानी”। आप ग़ज़ल में “रवानी” लफ़्ज़ को रदीफ़, क़ाफ़िया, या किसी मिसरे के किसी भी लफ़्ज़ की तरह प्रयोग में ले सकते हैं या “रवानी” लफ़्ज़ को उनवान बनाकर नज़्म कह सकते हैं। 

  • ग़ज़ल में काफ़िया (तुकांत) एवं रदीफ़ (पदांत) शाइर अपनी स्वेच्छा अनुसार रख सकता है एवं ग़ज़ल का बा-बह्र होना अनिवार्य है। 

  • नज़्म का उनवान के इर्द-गिर्द होना अनिवार्य है। 

  • निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके सिवा कोई भी, किसी भी उम्र का लेखक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

  • ग़ज़ल या नज़्म का मौलिक, स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।

  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

  • लेखक गण अपनी ग़ज़ल/नज़्म 1 सितंबर 2026 रात्रि 12 बजे से पहले रचना लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।

  • विजेता ग़ज़लकारों/नज़्मकारों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे एवं उनकी ग़ज़ल/नज़्म उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।



छंद, कविता, गीत एवं गद्य प्रतियोगिता


  • प्रतियोगी लेखकों को प्रदत्त विषय “प्रवाह” पर आधारित कविता, छंद, गीत या गद्य में से एक विधा पर सृजन करना है। “प्रवाह” शब्द लेखक अपनी रचना में कहीं भी प्रयोग में ले सकते हैं। 

  • यदि रचना छंदबद्ध है तो साथ छंद का नाम एवं विधान भी लिखकर भेजें।

  • छंद, कविता, गीत या गद्य का स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।

  • छंद, कविता, गीत या गद्य का विषय पर आधारित होना अनिवार्य है। 

  • निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी नहीं होंगे ।

  • किसी भी आयु वर्ग के लेखक/ लेखिका प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

  • लेखक / लेखिकाएं अपनी रचना 1 सितंबर 2026 रात्रि 12 बजे से पहले लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।

  • विजेता लेखकों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं उनकी रचना उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।



लेखक / लेखिका एक साथ दोनों प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

रचना भेजते समय वर्तनी, विधान, विराम चिह्न, मात्राभार एवं भाषा शब्दों की मर्यादा की परिपक्वता सुनिश्चित कर लें l

आंग्ल भाषा के शब्दों से परहेज़ करें।


सभी प्रतिभागी रचनाएँ केवल वर्ड फ़ाइल में, शीर्षक में लेखनी को संबोधित करते हुए एवं प्रतियोगिता अंकित करते हुए ही भेजें।



टिप्पणियाँ

  1. सुंदर आयोजन की शुभकामनाएं💐

    जवाब देंहटाएं
  2. अत्यंत ही सराहनीय, उत्कृष्ट कार्यक्रम की रूपरेखा और नियमावली...आयोजन मंडल को बहुत -बहुत हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐😇😇

    जवाब देंहटाएं
  3. अभिनंदनीय, l अग्रिम शुभकामनाएं, नमन लेखनी l 🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बहुत शुभकामनाएँ 💐💐

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गीत- नव्यानुराग ©सूर्यम मिश्र

कविता- जीवित ©गुंजित जैन

याद तुम्हारी ©ऋषभ दिव्येन्द्र