नमन माँ शारदे नमन लेखनी छन्द- सार छंद (विषम पद मात्रिक छंद) विधान- मात्रा-२८, यति - १६,१२ चरणान्त - SS दीन-हीन मैं नाथ अकिञ्चन, द्वार तुम्हारे आया। आर्द्र नयन, आहत अन्तर्मन, पास तुम्हारे लाया। तुम असीम, मैं बिन्दु मात्र हूँ, तुम सागर मैं धारा। मेरी लघुता को प्रभु अपना, दे दो अमित सहारा।। पतझड़ में ज्यों सूखा पत्ता, सङ्ग पवन के बहता। अन्तहीन सम मरुथल में मैं, अपनी पीड़ा सहता।। तुम हो अडिग हिमालय स्वामी, मैं नगण्य रज कण हूँ। तुम जीवन हो प्राण जगत के, मैं क्षणभङ्गुर क्षण हूँ।। जैसे तृषित कपिञ्जल पाखी, घन की राह निहारे। वैसे ही दो नयन प्रतीक्षा, करते द्वार तिहारे।। काल-चक्र की द्रुत धारा में, तिनके सा बहता हूँ। मौन व्यथा के कारागृह में, घुट-घुट कर रहता हूँ।। शून्य हृदय के इस मरुधर पर, करुणा-मेघ गिरा दो। जनम-जनम की अमिट तृषा पर, कृपा कटाक्ष फिरा दो।। मिटा सको तो मुझे मिटा दो, चाहे अंङ्क लगा लो। शरणागत हूँ मेरे भगवन्...
Adbhut adutye 😍👌
जवाब देंहटाएंबेहतरीन प्रस्तुति 👏👏👏👏👏👏💐💐💐💐
जवाब देंहटाएंदीदी बहुत खूब प्रस्तुति 👏👏👏🙏
जवाब देंहटाएंकाबिल ए तारीफ 👏👏👏
जवाब देंहटाएंकमाल👌👌
जवाब देंहटाएंवाह जबरदस्त प्रस्तुति 👌👌👌💐💐
जवाब देंहटाएंफर्श को आसमान बोलें क्या ?
जवाब देंहटाएंहम आपकी ज़ुबान बोलें क्या ??
क्या कहने मैम .... समां बांध दिया आपने .....साधुवाद💐💐💐
सुंदर प्रस्तुति मैम 💐💐
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत सुंदर प्रस्तुति 👏🏻👏🏻👏🏻❤️❤️👌👌👌
जवाब देंहटाएंवाह्ह
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर प्रस्तुति 💐
जवाब देंहटाएं