भाग मुनव्वर ©नवल किशोर सिंह

 नीरस है यह बाग मुनव्वर।

चलो कहीं अब भाग मुनव्वर।1


घास फूस पर डाल किरासन,

सुलगा दे तब आग मुनव्वर।2


लाल रंग है कुर्बानी का,

कहकर खेलो फाग मुनव्वर।3


जन्नत के जिंदा पीरों का,

कैसा है यह राग मुनव्वर।4


शायद बोटी पर हैं ताले,

बोतल भी बिन झाग मुनव्वर।5


पट्टी डाले सोयी आँखें,

धुंध हटाकर जाग मुनव्वर।6


जीनेवाले बन हिंदुस्तानी,

रहते नित बेलाग मुनव्वर।7


    -©नवल किशोर सिंह

टिप्पणियाँ

  1. वाह-वाह क्या कहने लाजवाब गज़ल 👌👌👌👏👏👏🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. 😂😂👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻😊 बहुत खूब सर 🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि