कुछ बातें ©शैव्या मिश्रा

चंद बातें कही नहीं जाती, 

बिन कहे भी रही नहीं जाती l


कोरे काग़ज़ पे ये लिखीं नज़्मे...

हर किसी से पढ़ी नहीं जाती l


रोज़अखबार देख लेते हैँ.. 

क्या करें तिश्नगी नहीं जाती l


अब्र धरती पे बरस पड़ते हैँ.. 

दूरियाँ ज़ब सही नहीँ जाती l


पंख टकरा के बिखर जाते हैँ 

अब उड़ाने भरी नही जाती l

                     ©शैव्या मिश्रा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन