गजल ©अनिता सुधीर

 काफिया    ऐ

रदीफ़       भी  खूब थे 


रतजगे वो इश्क़ के भी खूब थे 

दिलजलों के अनकहे भी खूब थे


ख़्वाब पलकों पर सजाते जो रहे

इश्क़ तेरे फ़लसफ़े भी खूब थे 


अश्क आँखो से बहे थे उन दिनों

अब्र क्यों तब बरसते भी खूब थे 


कब तलक हम साथ यों रहते यहाँ

दरमियाँ ये फासले भी खूब थे ।


जी रहे तन्हाई में हम क्यों यहाँ

आप के तो कहकहे भी खूब थे 

                @अनिता सुधीर आख्या

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन