दिनकर वाग्भूषण प्रतियोगिता परिणाम

नमन माँ शारदे

नमन लेखनी

सभी को सादर नमस्कार।

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, दिनकर जयंती के उपलक्ष्य में लेखनी परिवार द्वारा 'किसान' विषय पर 'दिनकर वाग्भूषण प्रतियोगिता' का आयोजन करवाया गया था। प्रतियोगिता में हमें अत्यंत उत्कृष्ट, भावों से परिपूर्ण गीत, कविता, छंद आदि प्राप्त हुए। निश्चित ही आज के युग में ऐसी विरली रचनाएँ पढ़कर दिनकर जी भी खुश होते होंगे। ऐसी प्रतियोगिताओं में सबसे कठिन कार्य होता है इन रत्नों में से कुछ रचनाओं का चयन कर पाना। किन्तु नियमानुसार चयन अनिवार्य था।

सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए गगन भर शुभकामनाएं। लेखनी परिवार आगे भी ऐसी साहित्यिक गतिविधियां आयोजित करवाता रहेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अपेक्षित रहेगी।

सभी विजेता रचनाकारों को हृदयतल से बधाई, शुभकामनाएं। ✨✨🎉🎊


दिनकर वाग्भूषण प्रतियोगिता परिणाम:


प्रथम (दिनकर रत्न) - आ० के. एम. मिश्र 'कौस्तुभ' जी

द्वितीय (दिनकर वाग्विभूषण) - आ० रश्मि शुक्ल 'किरण' जी

तृतीय (दिनकर किरणमौलि) - आ० मुकुल शर्मा जी एवं आ० विजयलक्ष्मी जांगिड़ 'विजया' जी




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेखनी दिवस प्रतियोगिता ©लेखनी परिवार

लेखनी ©संजीव शुक्ला

माँ तू कैसे जान जाती है?? ©तुषार पाठक

प्रार्थना : माँ शारदे ©प्रशान्त