लेखनी दिवस प्रतियोगिता २०२५ - लेखनी परिवार
ग़ज़ल, नज़्म प्रतियोगिता नियमावली
- ग़ज़ल या नज़्म का दिया गया विषय है “सियासत”। आप ग़ज़ल में “सियासत” लफ़्ज़ को रदीफ़, क़ाफ़िया, या किसी मिसरे के किसी भी लफ़्ज़ की तरह प्रयोग में ले सकते हैं या “सियासत” लफ़्ज़ को उनवान बनाकर नज़्म कह सकते हैं।
- ग़ज़ल में काफ़िया (तुकांत) एवं रदीफ़ (पदांत) शाइर अपनी स्वेच्छा अनुसार रख सकता है एवं ग़ज़ल का बा-बह्र होना अनिवार्य है।
- नज़्म का उनवान के इर्द-गिर्द होना अनिवार्य है।
- निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके सिवा कोई भी, किसी भी उम्र का लेखक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
- ग़ज़ल या नज़्म का स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।
- निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिमहोगा।
-लेखक गण अपनी ग़ज़ल/नज़्म 4 सितंबर 2025 रात्रि 12 बजे से पहले लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।
- विजेता ग़ज़लकारों/नज़्मकारों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे एवं उनकी ग़ज़ल/नज़्म उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।
छंद, कविता, गीत एवं गद्य प्रतियोगिता
- प्रतियोगी लेखकों को प्रदत्त विषय “राजनीति” पर आधारित कविता, छंद, गीत या गद्य में से एक विधा पर सृजन करना है। “राजनीति” शब्द लेखक अपनी रचना में कहीं भी प्रयोग में ले सकते हैं।
- यदि रचना छंदबद्ध है तो साथ छंद का नाम एवं विधान भी लिखकर भेजें।
- छंद, कविता, गीत या गद्य का स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।
- छंद, कविता, गीत या गद्य का विषय के इर्द-गिर्द होना अनिवार्य है।
- निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी नहीं होंगे।
- किसी भी आयु वर्ग का लेखक/ लेखिका प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
- निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।
- लेखक / लेखिकाएं अपनी रचना 4 सितंबर 2025 रात्रि 12 बजे से पहले लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।
- विजेता लेखकों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं उनकी रचना उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।
लेखक / लेखिका एक साथ दोनों प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
रचना भेजते समय वर्तनी, विधान, मात्राभार एवं भाषा शब्दों की मर्यादा की परिपक्वता सुनिश्चित कर लें l
राजनीति विषय पर व्यक्तिगत एवं दलगत टिप्पणी आधारित रचनाओं को प्रतियोगिता में स्थान नहीं मिल सकेगा l
रचनाएँ केवल वर्ड फ़ाइल में ही भेजें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें