कौन? ©सौम्या शर्मा

 नमन, माँ शारदे

नमन, लेखनी



मुमकिन ही नहीं समझना जिनका!

बात दिल की उनको बताता है कौन?


जरा सा डगमगाकर देखिए जनाब!

संभालने यहां आपको आता है कौन?


छूट जाते हैं सब यहां बीच सफर में!

हश्र के दिन तक साथ निभाता है कौन?


इस दौर में रूठना तो सोच लेना फिर से!

रुठे हुओं को आजकल मनाता है कौन?


खैरियत कह दीजिए सब यकीं करेंगे!

रूह की तहों तक यहां जाता है कौन?


रौशनी ने खुद ही उम्मीद छोड़ दी जहां!

उस देहरी पर दिए जलाता है कौन?


लगता है दूसरी ही दुनिया के हो तुम!

दर्द पर यूं भी मरहम लगाता है कौन?

©सौम्या शर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि