आशिक ©विपिन बहार

 दुनिया कहती...

पागल मुझको ।

वो कहती...

आवारा है तू ।

चाहत कहती...

मरना है अब ।

आदत कहती ..

भोला न बन ।


करवट माँगे..

उसका साया ।

नींदें माँगे..

उसका सपना ।

धूप माँगे ...

उसकी छाया ।

आँखे माँगे ..

उसका तराना ।

जीवन माँगे ..

उसका होना ।


बेचैनी बोले ..

सिगरेट पियो ।

तारे बोले ..

तन्हा है तू ।

राते बोले..

भूली-बिसरी ।

मौसम बोले..

रूखा है तू ।


चाहत कहती

आशिक है तू ।

आसूँ कहते

आशिक़ है तू

सारे कहते

आशिक है तू 

मिलकर कहते 

आशिक है तू

चारो तरफ से

आशिक है तू

कैसी आवाजे

आशिक है तू

हद है यार

आशिक है तू

चुप हो जाओ

आशिक है तू

..

आशिक है तू

आशिक है तू

आशिक है तू


© विपिन"बहार"

       

टिप्पणियाँ

  1. अति सुंदर एवं भावपूर्ण पंक्तियाँ 💐💐💐

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि