गीतिका ©अनिता सुधीर

 शूल को पथ से हटाने का मजा कुछ और है।

वीथिका को नित सजाने का मजा कुछ और है।।


व्यंजना या लक्षणा में भाव हृद के व्यक्त हों

छंद को फिर गुनगुनाने का मजा कुछ और है।।


क्लांत बैठा हो पथिक जब जिंदगी से हार कर

पुष्प उस पथ में बिछाने का मजा कुछ और है।।


पंख सपनों को लगाकर दूर बाधा को करें

मुश्किलों के पार जाने का मजा कुछ और है।।


चाल चलकर काल निष्ठुर ओढ़ चादर सो रहा

लालिमा में चहचहाने का मजा कुछ और है।।


पीर की सामर्थ्य क्यों अवसाद को नित जोड़ती

वेदना में मुस्कुराने का मजा कुछ और है।।


कौन हूँ मैं क्या प्रयोजन द्वंद्व अंतस ने लड़ा 

लक्ष्य को फिर से जगाने का मजा कुछ और है।।



©अनिता सुधीर

टिप्पणियाँ

  1. अत्यंत सुंदर गीतिका मैम💐💐💐💐💐💐💐

    जवाब देंहटाएं
  2. अति सुंदर भावपूर्ण गीतिका दीदी 👌👌👌💐💐💐

    जवाब देंहटाएं
  3. अत्यंत उत्कृष्ट गीतिका🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  4. अत्यंत अद्भुत गीतिका मैम 👏🙏

    जवाब देंहटाएं
  5. अति सुंदर एवं सार्थक गीतिका 💐💐💐💐💐🙏🏼🙏🏼

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'