उठते भाले का शोर सुनो ©गुंजित जैन

 हम तुम पर गर्व जताते हैं,

इस दिन को पर्व बताते हैं,

नदियां भी बहने लगती हैं,

यह पर्वत भी मुस्काते हैं।

स्वर्ण लिए जब "नीरज" आए,

लगती खिलती सी भोर सुनो।।

उठते भाले का शोर सुनो।।


जग-संसार प्रफुल्लित करती,

खुशियां सब में शोभित करती,

नवयुवकों के चंचल मन को,

सख्त भुजाएं प्रेरित करती।

मिट्टी में उपजे हीरे के,

इन हाथों का यह ज़ोर सुनो।।

उठते भाले का शोर सुनो।।


करतल ध्वनि का कलरव देखो,

पूर्ण देश में उत्सव देखो,

देख तिरंगा सब से ऊंचा,

भारत माँ का गौरव देखो।

हर भारतवासी की रग में,

विजयी चर्चे हर ओर सुनो।।

उठते भाले का शोर सुनो।

© गुंजित जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन