मुबारक, ईद,आखा तीज! ©परमानन्द भट्ट

 ईद मुबारक, तीज मुबारक 

हर मन भावन दीद मुबारक


आँखों में आशा के मोती

जीवन में उम्मीद मुबारक


पूरे हो मन के सब सपने

मन चाही हर चीज मुबारक


कोरोना के क्रूर समय में

शासन की ताकीद मुबारक


 मानवता को सद्भावों का

चिर अक्षय यह बीज मुबारक

                          ©परमानन्द भट्ट

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेखनी दिवस प्रतियोगिता ©लेखनी परिवार

कहानी-पूजा के फूल ©संजीव शुक्ला

माँ तू कैसे जान जाती है?? ©तुषार पाठक

बहुत है ©परमानन्द भट्ट