चाय और यादे ©मानवेन्द्र सिंह

तेरी यादों को आज शाम बुलाया मैंने

चाय उनको भी मेरे साथ पिलाया  मैंने


जैसे तुझको मैं परेशान किया करता था

बातों बातों में खूब उनको भी सताया मैंने


देर का कर के बहाना,उठ के जाने लगीं

फंसा के बातों में फिर उनको बिठाया मैंने


रूठ गयी वो भी तुम्हारी तरह मुझसे

हाथ जोड़कर उनको भी मनाया मैंने


क्या करूँ तुम्हारी यादे ही तो बची है 

आज फिर उनसे ही काम चलाया मैंने

                                                ©मानवेन्द्र सिंह

      

                                                      Pic credit:सात्विका

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि