सदा मिज़ाज

 जाने का सबब मेरी रूसवाई बतला रहा था वो ‬

महफ़िल में बड़ी सादगी से पेश आ रहा था वो


‪उसकी हर बात में दम था सुर बहुत मध्यम था‬

मेरे अश्क़ों को जो  बनावटी बतला रहा था वो 


सादगी से  मैं पैरवी भी ना कर पाई थी ख़ुद की 

झूठ से हर क़दम पे मात जो खिला रहा था वो 


उसकी सादगी पर ज़माना मर मिटा था 

वार कर रहा था पर लड़ता नज़र नहीं आ रहा था वो 

                                                          @ritu chaudhry

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

सार छंद - अकिञ्चन विनय ©ऋषभ दिव्येन्द्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह