तोमर छंद - महाभारत युद्ध ©के एम कौस्तुभ

नमन माँ शारदे

नमन लेखनी

छंद - तोमर

चरण - 4 (2-2 चरण सम मात्रिक)

मात्रा - 12

अंत - गुरु, लघु (SI) अनिवार्य

कलक्रम - 2+7+3 (SI)

शीर्षक - महाभारत युद्ध 


कर धनुष बाजू पट्ट , 

धरु मारु बोलहिं भट्ट ।

बह रही शोणित धार ,

पर करें जय जयकार ।


गज भिड़हिं गज सों आय ,

धरि चरण पटकहिं धाय ।

बिन मुण्ड धड़ बिन सुंड ,

फटि परहिं ज्यों दधि कुण्ड ।


सब वीर महिमा मण्ड ,

शर घालि कर शत खण्ड ।

भिड़ परहिं होकर कुद्ध ,

कर रहे भीषण युद्ध ।


असि चलहिं विद्युत चाल ।

करि छिन्न ग्रीवा भाल ।

 तम छा गया घनघोर ।

 रण क्षेत्र गुंजित शोर ।


  © के एम " कौस्तुभ "



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सार छंद - अकिञ्चन विनय ©ऋषभ दिव्येन्द्र

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

मेरे गगन तुम ©अनिता सुधीर

सपनों की यह खंड-कहानी। ©नवल किशोर सिंह