लेखनी स्थापना दिवस प्रतियोगिता परिणाम
नमन माँ शारदे
नमन लेखनी
सभी को सादर नमस्कार।
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, लेखनी स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में लेखनी परिवार द्वारा 'राजनीति' विषय पर कविता/गीत/गद्य/छंद प्रतियोगिता एवं 'सियासत' हर्फ़ पर ग़ज़ल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। प्रतियोगिता में हमें अत्यंत उत्कृष्ट गीत, गद्य, कविता, छंद एवं ग़ज़लें पढ़ने को मिली। निश्चित ही पढ़कर साहित्यिक हृदय प्रसन्न हो उठा। ऐसी प्रतियोगिताओं में सबसे कठिन कार्य होता है इन रत्नों में से कुछ रचनाओं का चयन कर पाना। किन्तु नियमानुसार चयन अनिवार्य था।
सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए गगन भर शुभकामनाएं। लेखनी परिवार आगे भी ऐसी साहित्यिक गतिविधियां आयोजित करवाता रहेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अपेक्षित रहेगी।
सभी विजेता रचनाकारों को हृदयतल से बधाई, शुभकामनाएं। ✨✨🎉🎊
कविता / गीत / गद्य / छंद प्रतियोगिता
प्रथम- आ० कामना पाण्डेय जी एवं आ० मधु झुनझुनवाला जी
द्वितीय - आ० अवधेश आशुतोष जी
तृतीय - आ० मुकुल शर्मा जी एवं आ० प्रिया ओमर जी
ग़ज़ल/नज़्म प्रतियोगिता
प्रथम - आ० सुविधा पंडित जी
द्वितीय - आ० सुमन ओमानिया तरंगिणी जी एवं आ० प्रिया ओमर जी
तृतीय - आ० उपदेश कुमार जी एवं आ० वैभव कुमार मिश्र जी।


समस्त विजेता प्रतिभागी विदु जन को, बधाई, शुभकामनाएं l नमन, लेखनी l 🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद 🙏
हटाएंसमस्त विजेताओं को असंख्य शुभकामनाएं🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं