लेखनी दिवस - साहित्यिक प्रतियोगिताएं

आप सभी साहित्य प्रेमियों को सादर नमन, अभिवादन।
लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लेखनी परिवार ला रहा है गीत/कविता/गद्य प्रतियोगिता एवं ग़ज़ल प्रतियोगिता। जिनके नियम हैं:- 


ग़ज़ल प्रतियोगिता नियमावली:-

  • ग़ज़ल के मतले (पहला शेर) का एक मिस्रा दिया गया मिस्रा- मुसव्विर बन सुख़नवर रोज़ इक चेहरा बनाता है - होना चाहिए (दोनों में से कोई भी एक मिस्रा हो सकता है)।
  • काफ़िया (तुकांत) एवं रदीफ़ (पदांत) शाइर दिए गए मिस्रे के अनुसार मान्य कुछ भी रख सकता है।
  • ग़ज़ल की बहर हज़ज मुसम्मन सालिम (मीटर 1222 1222 1222 1222, मफ़ाईलुन- मफ़ाईलुन- मफ़ाईलुन- मफ़ाईलुन), जो कि मिस्रे से स्पष्ट होती है, होना अनिवार्य है। इस बहर का उदाहरण:- हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले, बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।
  • निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके सिवा कोई भी, किसी भी उम्र का लेखक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
  • ग़ज़ल का स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।
  • निर्णायक मंडल का निर्णय ही अंतिम होगा।
  • आप अपनी ग़ज़ल 5 सितंबर 2024 रात्रि 12 बजे से पहले लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।
  • विजेता ग़ज़लकारों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं उनकी ग़ज़ल उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।


कविता, गीत एवं गद्य प्रतियोगिता:-

  • आपको दिए गए विषय “शब्दों का सावन” पर आधारित कविता, गीत या गद्य में से एक का सृजन करना है। “शब्दों का सावन” को आप अपनी रचना में कहीं भी प्रयोग में ले सकते हैं। 
  • कविता छंदबद्ध एवं छंदमुक्त दोनों हो सकती हैं। यदि कविता छंदबद्ध है तो साथ छंद का नाम एवं विधान भी लिखकर भेजें।
  • कविता, गीत या गद्य का स्वरचित एवं अप्रकाशित होना अनिवार्य है।
  • निर्णायक मंडल लेखनी परिवार से ही होगा एवं निर्णायक मंडल के सदस्य इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके सिवा कोई भी, किसी भी उम्र का लेखक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

  • निर्णायक मंडल का निर्णय ही अंतिम होगा।

  • आप अपनी रचना 5 सितंबर 2024 रात्रि 12 बजे से पहले लेखनी की मेल आई.डी.- lekhanisahitya@gmail.com पर अपने परिचय के साथ भेजें।

  • विजेता लेखकों को लेखनी परिवार की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं उनकी रचना उनके परिचय के साथ लेखनी के आगामी संकलन में प्रकाशित होगी।


आप एक साथ दोनों प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपकी रचनाओं की प्रतीक्षा रहेगी।





टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लेखनी स्थापना दिवस प्रतियोगिता परिणाम

बाकी है ©अंजलि 'जीआ'

समय-सिंधु ©अंशुमान मिश्र