ग़ज़ल ©अंशुमान मिश्र

नमन, माँ शारदे

नमन, लेखनी


फिर बचाने को बिखरता आशियाना,

लौटकर गर आ सके, तो लौट आना।


मैं तेरी  नजरों में फिर  से  डूब  जाऊंँ,

और तू बिन कुछ कहे सब कुछ बताना।


वो तुझे पाना, मगर फिर खो भी देना,

याद है सब जीत कर, सब हार जाना।


छोड़ने  को, एक  झूठा सा तेरा सच,

रोकने  को, इक  मेरा  सच्चा बहाना।


इक  सुनाने  को, तेरी झूठी कहानी,

इक छिपाने को, मेरा सच्चा फसाना।


हो सके तो लौट कर करना मुकम्मल,

इक  अधूरा सा  बचा किस्सा पुराना।


 ©अंशुमान मिश्र

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गीत- साँवरे न आए ©गुंजित जैन

छंद -सवैया ©संजीव शुक्ला

कोई हो अगर तो बताना ©तुषार पाठक

तोमर छंद - महाभारत युद्ध ©के एम कौस्तुभ