वज़्न- 1222 1222 1222 1222 अजी हम भी सुख़नवर हैं... ये अक्सर भूल जाते हैं । लिखे अल्फ़ाज़ दिल पर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । हमीं नें क़ैद रक्खा है...ज़हन में याद को अपनी, अजी यादें भी नश़्तर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । ख़ताएँ याद कर अपनी...ये दिल नाशाद रहता है, मगर हालात बेहतर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । भले ही उम्र ढल जाए...मगर बचपन नहीं जाता, हज़ारों ख़्वाब भीतर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । हमें इंसान ही रहने... दिया जाए तो बेहतर हो, जो ख़ुश देवी बनाकर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । हज़ारों ख़्वाहिशें औरत... दफ़न करती है सीने में, के उसके हक़ बराबर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । मुहब्बत है अगर दिल में ...तो इज़्जत हो निगाहों में, जो ख़ुश रिश्ते निभाकर हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । हमारे चैन की ख़ातिर... सुक़ूँ मिलता नहीं जिनको, खड़े सरहद पे डटकर हैं... ये अक्सर भूल जाते हैं । मुनासिब तो नहीं होता...किसी को दर्द दे देना, छुपे लफ़्ज़ों में ख़ंज़र हैं...ये अक्सर भूल जाते हैं । लगाते हैं बड़े ही शौक़...से इल्ज़ाम ग़ैरों पर, नज़र उनकी भी हमपर हैं...ये अक्सर भू...
बहुत ही सुंदर सृजन मैम
जवाब देंहटाएंहार्दिक आभार
जवाब देंहटाएंसमसामयिक समस्या पर उत्कृष्ट सृजन
जवाब देंहटाएंअत्यंत संवेदनशील एवं सटीक सृजन 💐💐🙏🏼
जवाब देंहटाएंअत्यंत संवेदनशील सृजन🙏
जवाब देंहटाएंअत्यंत संवेदनशील समस्या पर उत्कृष्ट सृजन 👏👏💐💐💐🙏🙏
जवाब देंहटाएंBahut Sundar ma'am 👌🙏👌
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर 🙏🏻🙏🏻
जवाब देंहटाएंभावपूर्ण, सार्थक सृजन मैम..... 💐💐💐💐💐💐
जवाब देंहटाएंसार्थक 🙏
जवाब देंहटाएं