गणपति वंदना ©दीप्ति सिंह

 गं गणपते गणनायका, वंदन सुमंगल दायका । 

हे विघ्नराज विनायका, वंदन सुजान सहायका ।


करते प्रथम आराधना,शिव-शक्ति सुत की साधना ।

निर्मल करे जो भावना,पावन करे जो कामना ।

छवि पावनी अति मोहका,आभा प्रकाशित कोटिका ।

गं गणपते गणनायका,वंदन सुमंगल दायका ।


सदबुद्धि विद्या ज्ञान दें,सन्मार्ग का वरदान दें ।

संतान पर प्रभु ध्यान दें, जग को नवीन विहान दें ।

हे मोह मद के मारका,अभिमान के संहारका ।

गं गणपते गणनायका,वंदन सुमंगल दायका ।


हे विघ्नहर्ता देवता, भव पार कीजै खेवका ।

निर्विघ्न संतन काज हो, सदभावपूर्ण समाज हो ।

वर दीजिये जग पालका,शुभ-लाभ के संचालका ।

गं गणपते गणनायका,वंदन सुमंगल दायका ।

                 ©दीप्ति सिंह "दीया"

टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. बहुत-बहुत शुक्रिया आपका तुषार 😊💐 जय श्री गणेश 🙏

      हटाएं
  2. अप्रतिम अद्भुत वंदना🙏🙏🙏 नमन

    जवाब देंहटाएं
  3. अतिसुंदर प्रार्थना...वन्दे वाणी विनायकौ

    जवाब देंहटाएं
  4. विघ्नराज की जय 🙏अद्भुत 👏👌

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि