मोहिनी ©विपिन बहार

विधा-गजल

वज़न-212,212,212,212


 नैन मादक लिए घूमती हो कहाँ ।

हम यहीं हैं सनम ढूँढती हो कहाँ ।।


ना समझ,ना बनो ,आज तो तुम जरा ।

चूमना था कहाँ चूमती हो कहाँ ।।


रात-रानी बनी राज करने लगी ।

अब पता दूसरा पूछती हो कहाँ  ।।


फोन को तोड़ने से हुआ क्या भला ।

टूटना था कहाँ टूटती हो कहाँ ।।


आग ही आग हैं जान चारों तरफ ।

बेवजह आग में कूदती हो कहाँ ।।

 

चाहकर भी नही भूल पाया सनम ।

बन गई लत सनम छूटती हो कहाँ ।।


 © विपिन"बहार"

         

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन