तुरपन ©अनिता सुधीर आख्या

 याद आती है 

माँ की वो हिदायतें

जो वो 

दिया करतीं थीं...

तुरपन

इतनी महीन करना 

दूसरी ओर दिखे न धागा..

मैं ग़लतियाँ करती रही

सुई कई बार ऊँगलियों में चुभी 

 टीस उठती रहती 

धागा दूसरी और दिखता ही रहा ...

अब 

जीवनके पन्ने पलट कर 

देखते हैं 

तो सोचते हैं 

माँ तुम्हारी आकांक्षाओं पर 

तब तुरपन

सही थी या नहीं 

पर अब माँ 

इन महीन धागों से

महीन तुरपन कर

अधरों को सी रखा है ...

माँ अब ..

दूसरों को दिखता नहीं धागा 

रिश्तों को बाँध रखा है 

सहेजने में टीस उठती है 

कुछ दिल में चुभती है 

इस सहेजने  बाँधने में

तुरपन

टूटने का देर रहता है 

पर माँ बहुत मेहनत से 

आपने जो तुरपन सिखाई थी 

उसका मान  रखना है न माँ ...


    © अनिता सुधीर आख्या

टिप्पणियाँ

  1. अत्यंत संवेदनशील एवं भावपूर्ण 👌👌👌👏👏👏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

सार छंद - अकिञ्चन विनय ©ऋषभ दिव्येन्द्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह