लघुकथा/कहानी लेखन प्रतियोगिता- लेखनी मास प्रतियोगिता
लेखनी मास प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम प्रतियोगिता के रूप में लेखनी परिवार लाया है लघुकथा/कहानी लेखन प्रतियोगिता।
लघुकथा हेतु विषय:- घरौंदा
कहानी हेतु विषय:- द्वंद
नियमावली:-
केवल 4 अप्रैल 2025, 11:59 PM से पहले भेजी गई रचनाएँ ही मान्य होंगी।
आप केवल एक लघुकथा/कहानी भेज सकते हैं।
आपकी कहानी/लघुकथा का स्वरचित होना अनिवार्य है।
प्रतिभागी अपनी रचनाएं फॉर्म के द्वारा पीडीएफ प्रारूप में (शीर्षक के साथ) भेज सकते हैं।
दिए गए विषय को ही शीर्षक बनाना अनिवार्य नहीं, किन्तु लघुकथा/कहानी का दिए गए विषय पर होना अनिवार्य है। आप अपने अनुसार शीर्षक दे सकते हैं।
ध्यान रखें कि आपकी रचना में किसी प्रकार की अश्लीलता या अभद्रता न हो और किसी समुदाय या धर्म विशेष को आहत न करती हो।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें