नमन, माँ शारदे नमन, लेखनी दिन- मंगलवार दिनांक- 18/03/2024 विधा- गीत आधार छंद - कुंडल (सम मात्रिक ) चरण - 4 (दो -दो, या चारों चरण सम तुकांत ) मात्रा -22 यति - 12,10 यति के पूर्व, एवंम् पश्चात त्रिकल चरणान्त - SS (गुरु, गुरु ) कृष्ण-नाम प्रेमरोग, शब्द में सजाए, राधिका सहे वियोग, अश्रु को छिपाए, ले हिये प्रणय अपार, आस को लगाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। कृष्ण का सदैव ध्यान, राधिका लगाती, अन्य विश्व के विधान, सर्वदा भुलाती, शून्य भाव ले प्रकर्ष, 'कृष्ण-कृष्ण' ध्याती, बीतते अनेक वर्ष, श्याम को न पाती, शून्य हो रहे विचार, चित्त में बसाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। स्मरण सुरम्य तान, बाँसुरी बजैया, खोजती निशा-विहान, प्राण नंद-छैया, सर्वदा समस्त भाव, में रहे कन्हैया, झेल ना सके बहाव, नैन नाम नैया, मेघ तुल्य अश्रु धार, नैन से बहाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। वक्ष में लिए विषाद, हर्ष को बिसारी, गूँजती रही निनाद, ले गुहार भारी, पावनी विशुद्ध प्रीत, पूजती मुरारी, जीतने अनंतजीत, जग समस्त हारी, श्वास, प्राण को बिसार, कृष्ण को बुलाए, पंथ ताकती पुकार, साँवरे न आए। ©गुंजित जैन
वाह बेहद खूबसूरत और रूमानी गज़ल 👌👌👌💐💐💐❤❤❤
जवाब देंहटाएंहृदय तल से आभार एवं सप्रेम अभिवादन आपका दीदी 🙏🏼 😍😍💐💐💐💐💐
हटाएंआए हाए क्या रुमानी इश्किया ग़ज़ल 🔥🌺👏🤩
जवाब देंहटाएंतहे-दिल से शुक्रिया एवं सस्नेहाभिवादन तुम्हारा डियर 😍😍💐💐💐💐💐💐
हटाएंबेहतरीन 🙏
जवाब देंहटाएंहृदय तल से आभार एवं सप्रेम अभिवादन आपका 😍🙏🏼💐💐💐💐💐💐
हटाएंBahut sunder
जवाब देंहटाएंबहुत-बहुत शुक्रिया आपका 😍💐💐💐💐
हटाएंक्या खूबसूरत गजल👏👏
जवाब देंहटाएंबहुत-बहुत शुक्रिया आपका विपिन जी 🙏🏼😊💐💐💐💐
हटाएंWahhhh beautiful
जवाब देंहटाएंहृदय तल से आभार एवं सप्रेम अभिवादन आपका 😊🙏🏼💐💐💐💐💐
हटाएंबहुत खूबसूरत ग़ज़ल🙏
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंतहे-दिल से शुक्रिया एवं सस्नेहाभिवादन आपका गुंजित 😍💐💐💐💐💐
हटाएंबहुत अच्छा और प्यारा लिखा है ❤️
जवाब देंहटाएंतहे-दिल से शुक्रिया आपका इतनी खूबसूरत तारीफ के लिए 😍💐💐💐💐🙏🏼
हटाएंबहुत सुंदर गज़ल ma'am 👌👌
जवाब देंहटाएंतहे-दिल से शुक्रिया एवं सस्नेहाभिवादन आपका तुषार 😍💐💐💐💐💐💐
हटाएं