मौत © विपिन बहार


  जिंदगी से हारना भी मौत है ।

मौत को यूँ चाहना भी मौत है ।।


बंद कमरे ,बंद घड़िया कह रही ।

दर्द को यूँ काटना भी मौत है ।।


बढ़ रही है जमघटो में त्रासदी ।

साथ खुशियां बाटना भी मौत है ।।


शक किया बस शक किया है आज-तक ।

प्यार को यूँ मापना भी मौत है ।।


चाल बाजों का जहाँ है ऐ मियाँ ।

झूठ खुद पर लादना भी मौत है ।।


जिंदगी में बात ये अब गाँठ लो ।

आरजू का काँपना भी मौत है ।।


© विपिन"बहार"


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

वो दौर ©सूर्यम मिश्र

अक्सर भूल जाते हैं ©दीप्ति सिंह

लेखनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मेँ काव्य पाठ एवम मिलन समारोह ©अंजलि