गीतिका ©विपिन बहार

 जीवन मे तूफान बहुत है ।

जीने में नुकसान बहुत है ।।


सब दिखते बरसाती मेढक ।

कहने को इंसान बहुत है ।।


पीड़ा,आसूँ, चाहत,धोखा ।

मरने का सामान बहुत है ।।


भूख,गरीबी खालीपन की ।

आपस मे पहचान बहुत है ।।


खुद को समझे खुदा सरीखा ।

मानव को अभिमान बहुत है ।।


आओ बहनों रौशन कर दो ।

घर मेरा सुनसान बहुत है ।।


कौन सुनेगा भूखें मन की ।

वैसे तो दीवान बहुत है ।।

   ©विपिन बहार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन