गजल ©सौम्या शर्मा

 धड़कनें कुछ यूं सुनाया कीजिए!

नाम मेरा गुनगुनाया कीजिए!!


जिंदगी कम है गमों के वास्ते,

आप खुल के मुस्कुराया कीजिये,


नफरतों की उम्र छोटी है बहुत,

प्यार लेकर पेश आया कीजिए,


रूह को राहत मिलेगी,बस किसी,

रो रहे को चुप कराया कीजिए,


मंजिलें खुद रास्ता देंगी कभी,

हौसले भी आजमाया कीजिए,


उस खुदा को याद रखिए हर घड़ी,

वो भी इक रिश्ता निभाया कीजिये l

      © सौम्या शर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन