चामर छंद- लेखनी ©लवी द्विवेदी

नमन, माँ शारदे

नमन, लेखनी

छंद-  चामर

चरण- ४(चार चरण समतुकांत)

मात्रा- २३

वर्ण- १५

विधान रगण जगण रगण जगण रगण 



भाव भृंग भावना विचार सार लेखनी,

रम्य ओज वाहिनी स्वराग तार लेखनी।

भव्य मालिका प्रमाणिका प्रकार लेखनी

पीत, श्याम ,गौर वर्णिका तुषार लेखनी।


गीत प्रीत रीति भीति मुक्त द्वार लेखनी,

नेह पार्थ मित्र कृष्ण रश्मिहार लेखनी।

ओज अद्विका विभिन्न व्यंगकार लेखनी,

गीतिका सुजीत वीथिका विहार लेखनी।


दर्श हर्ष वर्ष पर्व पूज्य वार लेखनी,

प्रेम भावना प्रवीणता अपार लेखनी।

प्रीति व्यंजना विशेषता विचार लेखनी,

नौमि ईश रिक्त वंदना पुकार लेखनी।

©लवी द्विवेदी 'संज्ञा'

टिप्पणियाँ

  1. दर्श हर्ष वर्ष पर्व पूज्य वार लेखनी,
    प्रेम भावना प्रवीणता अपार लेखनी।
    प्रीति व्यंजना विशेषता विचार लेखनी,
    नौमि ईश रिक्त वंदना पुकार लेखनी।

    अद्भुत अद्भुत अद्भुत, उत्कृष्ट छंद सृजन, नमामि लेखनी 👏👏👏✨🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. वंदनीय चामर छंद सृजन दीदी🙏 नमन लेखनी

    जवाब देंहटाएं
  3. अत्यंत उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली चामर छंद सृजन 💐

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'