साँस चलती है.. ©रजनी सिंह

 साँस चलती है..

साँस चलती है..  तेरे नाम से महका है बदन l

इस क़दर चलती है दिलबर मेरे दिल की धड़कन ll


शाम ए शब साथ तेरे, बीते हमराज मेरे l

दाँव पे दाँव दिल के हारी हूँ यार मेरे l

हार बैठी हूँ, सही जाए न नज़रों की चुभन ll


बर्फ में आग लगे, उनसे ज़ब आँख लगे l

लाख अरमान जगे, दिल में तूफान जगे l

दिल में तूफान जगे और सुलग जाए मन ll

©रजनी सिंह "अमि"

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन