प्रतीक्षा ©सौम्या शर्मा

 वर्षों की प्रेम प्रतीक्षा का!

तुम देना यह उपहार प्रिये!

जब संगम की वेला आए!

करना मुझको स्वीकार प्रिये!


मेरा तप कठिन उर्मिला सा!

लक्ष्मण से तुम हो व्रती प्रिये!

संघर्ष हमारा चिरकालिक!

है कठिन हमारी नियति प्रिये!


फिर भी जब सुख के पल आएं!

तुम करना अंगीकार प्रिये!

स्वप्नों की स्वर्णिम शैया पर!

बस करना मृदुल विहार प्रिये!


वर्षों की प्रेम प्रतीक्षा का!

तुम देना यह उपहार प्रिये!

जब संगम की वेला आए!

करना मुझको स्वीकार प्रिये


©सौम्या शर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन