श्री नव दुर्गा स्त्रोत ©लवी द्विवेदी

श्लोक- 
वर्ण- 15

ऊँ सः दुर्गेश्वरी भवतारिणिं महामयः
नौदुर्गे नारायणी नौमि नित्यं नमोऽस्तुते।

छंद- गंगोदक सवैया
चरण- 4 (समतुकांत) 
वर्ण- 24
मात्रा- 40
विधान- SIS×8

शैलजा शाम्भवी माँ नमो रोहिणी, शैलमाता सुभद्रा जया माँ नमो, 
कंज पुष्पं प्रदा पल्लवी पुण्यदा, सः त्रिशूलं प्रभा आदया माँ नमो। 
साधना वन्दना अग्र आराधना, दिव्यज्योतिर्प्रभा सुभ्रया माँ नमो, 
लौ अखण्डं प्रवाहं प्रभुत्वं नमो, नौ नमामी नमः रुद्रया माँ नमो।

ब्रह्मदेवी तपस्वी तुषा रूपिणी, सर्वकामी विभा प्रेमजा माँ नमो, 
हस्तमालं सुशोभं कृपादायनी, धैर्यदात्री सुधा रूपजा माँ नमो। 
ज्ञान वैरागिनी कीर्तिकामी क्रिया, योग माँ अंशिका अंबुजा माँ नमो, 
भक्ति भावोदया भक्तया भव्यता, बोधता दायनी त्वं अजा माँ नमो। 

चंद्रघंटेश्वरी अर्द्धचंद्रावली, सौम्यता सुभ्रता भावनी माँ नमो, 
दिव्यरूपा स्वरूपा गिरा वासिनी, शक्तिदेवी शिखा सावनी माँ नमो। 
शस्त्र सोहं दशः त्वं भुजं सर्वदा, पुण्यदा प्राणदा पावनी माँ नमो, 
आदिदेवी सुदेवी सती शास्त्रिणी, छत्र छाया छटा छावनी माँ नमो। 

माण्डवी स्रष्टि उद्गामिनी नंदिनी, भावरूपेण भूयः रमा माँ नमो, 
अष्टदेवी दनूजा महारूपिणी, गौरि दुर्गा दया रम्भमा माँ नमो। 
क्लेशनाशं सुखं संप्रदा दायनी, ओजमाता उमा दम्भमा माँ नमो, 
सिंह साहस्त्रिणी भूमिजा शीतला, माँ शिवानी शिवे ऊष्णमा माँ नमो। 

मातु पद्मासना कार्तिका वर्तिका, व्योमवर्णी विभुं वन्दिता माँ नमो, 
सुभ्रवर्णी सुमाता स्वरा भौमिनी, चंद्रवर्णी शुभा मण्डिता माँ नमो। 
चक्र त्रैशूल सोहं चतुर्बाहु माँ, अष्टधात्री शिवी नन्दिता माँ नमो, 
पंचदिव्येश्वरी चंद्रवी चंडिका, योग माँ अम्बिके रन्जिता माँ नमो।
©लवी द्विवेदी

टिप्पणियाँ

  1. अद्भुत अभूतपूर्व अप्रतिम......नमन माँ दुर्गा माँ शारदे और माँ शारदे की वरदपुत्री लवी जी को 🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. अद्भुत अतुल्य अनन्य छंद बद्ध स्तुति 🙏🏼💐

    जवाब देंहटाएं
  3. अद्भुत, उत्कृष्ट छंदबद्ध स्तुति ....❤️❤️🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'