श्री कृष्ण स्तुति ©दीप्ति सिंह

 सुंदर सलोने साँवरे

दर्शन को नैना बावरे

छवि मोहिनी गोपाल की

जय बोलिए नंदलाल की


गोकुल की गैयाँ झूमती

मुरली अधर जब चूमती 

सुध-बुध बिसारे गोपियाँ 

प्रभु को निहारे गोपियाँ

गोकुल के गिरिधर ग्वाल की

जय बोलिए नंदलाल की


मनमोहना मन मीत हैं 

हर्षित हृदय का गीत हैं 

सृष्टि के पालनहार हैं 

भक्तों के तारणहार हैं

दृष्टि हो दीनदयाल की

जय बोलिए नंदलाल की 


हे दीनबंधु दया करें 

करुणा के सिंधु कृपा करें 

सर्वत्र हाहाकार है

विपदा में ये संसार है 

शीतल हो ज्वाला काल की

जय बोलिए नंदलाल की


© दीप्ति सिंह "दीया"


                              Click Here For Watch In YouTube







टिप्पणियाँ

  1. बहुत बहुत सुंदर🙏🙏👏👏😍❤️

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'