हिंदी ©सौम्या शर्मा

 भारती भाल की बिंदी है!

भारत की भाषा हिंदी है!!


सहज अभिव्यक्ति है भावों की!

भाषा मनवांछित संवादों की!!


भाषा जो स्वयं गौरवान्वित है!

भाषा जिसने व्याकरण दिया!!

भाषा जिसकी वरद छांव तले!

कवियों ने कविता गान किया!!


भाषा जिसका उत्कर्ष प्रखर!

सुंदर वाचन, मनहर गायन!!

भाषा जिसमें अपनत्व बसा!

भाषा जिसमें सब अलंकरण!!


भारती भाल की बिंदी है!

मां वही हमारी हिंदी है!!

हां! वही हमारी हिंदी है!!

                       © सौम्या शर्मा

टिप्पणियाँ

  1. वाह्हहहहहहह सुंदर, भावपूर्ण सृजन 💐💐💐❤️❤️❤️

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'