भारत माता की जय ©सरोज गुप्ता

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई 🙏🙏🇮🇳🇮🇳💐💐 


पन्द्रह अगस्त , सन् सैतालिस

आया मुश्किल से पावन दिन , 

कितने रणवीर शहीद हुए

तब जा के मिला सुहावन दिन । 

वो बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर

जिस धरती के हैं सुत अजेय , 

पावन है भारत की धरती

पावन भारत की सैन्य ध्येय । 

जिस धरती पर हम जन्म लिए

उसकी रक्षा का लें निश्चय , 

आओ हम गर्व सहित बोलें

पावन भारत - माता की जय ।। 


छ: ऋतुओं वाली यह भूमि

सम्पूर्ण जगत में है विशेष , 

सभ्यता जहाँ पर पलती है

ऐसा है अपना पूज्य देश । 

कल - कल करती जिसकी नदियाँ

मस्तक पर मुकुट हिमाला है , 

सागर है चरण पखार रहा

रामेश्वर जहाँ शिवाला है । 

निर्विध्न रूप से जीव जहाँ

जीता है हो करके निर्भय । 

आओ हम गर्व सहित बोलें

पावन भारत - माता की जय ।। 


जब दिया शून्य इस भारत ने

तब दुनियाँ को गिनती आई , 

इस नभ मंडल की भाषा भी

दुनियाँ को हमने सिखलाई । 

जब लिया दशमलव भारत से

तब चाँद पे पहुँचा ये जहान , 

अब विश्व गुरू की राहों पे

है निकल पड़ा भारत महान । 

अब इसे नहीं बँटने देंगे

लें आज अभी हम ये निर्णय । 

आओ हम गर्व सहित बोलें

पावन भारत - माता की जय ।। 

आओ हम गर्व सहित बोलें

पावन भारत - माता की जय ।। 


© सरोज गुप्ता

टिप्पणियाँ

  1. देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत उत्कृष्ट एवं ओजपूर्ण सृजन 👌👌👌👏👏👏🇮🇳🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह! बेहद खूबसूरत एवं देशप्रेम के भावों को सहेजती हुई रचना।🙏💐🌹👏👏

    जवाब देंहटाएं
  3. भारत माता की जय🙏🙏अति उत्कृष्ट

    जवाब देंहटाएं
  4. Waah kamaal likha h ma'am ❤️
    Jai Hind Jai Bharat 🇮🇳🇮🇳🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता- ग़म तेरे आने का ©सम्प्रीति

ग़ज़ल ©अंजलि

ग़ज़ल ©गुंजित जैन

पञ्च-चामर छंद- श्रमिक ©संजीव शुक्ला 'रिक्त'