ग़ज़ल ©हिमाद्रि वर्मा हिमा

 चुभती हैं आँखें पर नमी मिलती नहीं 

ग़ुम है कहीं अब जिंदगी मिलती नहीं 


भटके हुए ग़म लौट आते हैं मगर

खोई हुई ख़ुशियाँ कभी मिलती नहीं


राहत-फ़ज़ा राहें तो जर्जर हो गई 

मंज़िल कहीं पर आख़िरी मिलती नहीं 


अब दौर बदला क़ाफ़िया-पैमाई का 

मिलते हैं मिसरे शाइरी मिलती नहीं 


ज़ब भी कहूँ ऐसा 'हिमा' में क्या दिखा

कहते हैं तुम सी सादगी मिलती नहीं

                                              @ हिमाद्रि वर्मा हिमा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुछ वक्त तुम्हारे शहर में गुजार के देखते हैं ©विराज प्रकाश श्रीवास्तव

आञ्जनेय छंद - हनुमान वंदना ©रश्मि शुक्ल 'किरण'

उठ के देख सकारे ©आशीष हरीराम नेमा

हिंदी ©गुंजित जैन